चमोलीः नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाली कमान–

by | Nov 5, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 

आते ही नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू करने का किया एलान, पुलिस अलर्ट मोड़ में– 

गोपेश्वर। शनिवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जनपद की कमान संभाली। पुलिस लाईन में गार्द सलामी लेने के पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक चमोली का कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक चमोली के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। सभी पुलिस उपाधीक्षकों से जिले के सभी पहलुओ पर गहनता से विचार –विमर्श किया और कहा कि जिला चमोली को अपराध मुक्त बनाने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि  कार्यालय में आने वाले फरियादियों को न्याय संगत न्याय देना हमारा पहला कर्तव्य है। जनता से मधुर संबंध होंगे तो जनता भी एक दोस्त की तरह पुलिस से बात कर सकेगी। इसी को लेकर यहां जनता और पुलिस के बीच दूरी मिटाने का प्रयास किए जाएंगे। सभी प्रभारियों को अपने अधीनस्थों को ब्रीफ एवं उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे प्रत्येक कर्मचारी तनाव मुक्त हो कर अपने कर्तव्य का पालन कर सकें।

जनपद में चारधाम यात्रा समाप्ति के बाद प्राथमिकता के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं नवयुवाओं को नशे के दलदल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये। लम्बित अभियोगों का अनावरण करने एवं थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने के निदेश दिये गये। 

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना, निरीक्षक दूरसंचार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!