माणा गांव से हुआ कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा का आगाज–

by | Nov 7, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा के छल को किया जाएगा बेनकाब-बोले प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा–  

गोपेश्वरः 

दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते उत्तराखंड कांग्रेश कमेटी ने भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के अभियान का प्रथम चरण जनपद चमोली के चाइना बॉर्डर से लगा सीमांत गांव माणा से यात्रा को प्रारंभ कर दिया  है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि माणा में यात्रा को प्रारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है, उससे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित हैं,

जिसके चलते यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है जहां राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन संपर्क करते हुए जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। इससे पूर्व माणा गांव में पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत स्थानीय ढोल दमाऊ एवं महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक पोशाकों के साथ श्री माहरा भव्य स्वागत किया गयावही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संपूर्ण समर्थन दिया जाएगा तथा पार्टी हित में किए जाने वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार से हीला हवाली नहीं की जाएगी। श्री आर्य ने कहा कि भाजपा के झूठ को सड़क से लेकर सदन तक बेनकाब किया जाएगा। 

इस मौके पर विपक्ष के उप नेता भुवन कापड़ी, प्रदेश कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, नगरपालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, जखोली विकासखंड के प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मुकेश नेगी, जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सेवादल राजेश रस्तोगी, पूर्व विधायक जीतराम, मनोज रावत, नवनीत सती, प्रमोद बिष्ट, हरीश भंडारी, नरेंद्र, वीरेंद्र बुटोला, विनोद राणा, कुलदीप कंडारी, गणेश तिवारी, सुनील भंडारी, पंकज भारती, राजीव चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!