युवकों की ढूंढखोज की मांग पर ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक किया बदरीनाथ हाईवे जाम–

by | Nov 7, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

पुलिस और तहसील अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर माने, 28 अक्टूबर से गायब हैं युवक– 

चमोली। बदरीनाथ धाम के रास्ते में हनुमान चट्टी से गायब दो युवकों की ढूंढखोज करने की मांग पर पीपलकोटी नौरख के स्थानीय ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा दिया, इस दौरान हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह और तहसीलदार धीरज राणा ने परिजनों को युवाओं की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ से सर्च ऑपरेशन शुरू कराने तथा परिजनों को घटनास्थल पर ले जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

बता दें कि 28 अक्टूबर को पीपलकोटी के लोकेश और जोशीमठ के गणाई गांव के रघुवीर सिंह जिस स्कूटी से बदरीनाथ धाम की ओर जा रहे थे, पुलिस को यह स्कूटी हनुमान चट्टी में लाबारिस हालत में बरामद हुई। जब परिजनों की ओर से युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई, तब पुलिस हरकत में आई और युवकों की ढूंढखोज शुरू की गई।

सोमवार को ग्रामीणों ने दोनों की तलाश तेज करने की मांग पर बदरीथ हाईवे पर जाम लगा दिया। जब कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण नहीं माने तो गोपेश्वर से पुलिस उपाधीक्षक और चमोली तहसील से तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की तैनाती करने और परिजनों को घटनास्थल पर ले जाने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!