गोपेश्वर के व्यापारियों ने ट्रेड फेयर मेले का किया विरोध– 

by | Nov 8, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ट्रेड फेयर को बताया अवैधानिक मेला, शांति भंग होने की आशंका, डीएम, एसपी को सौंपा विरोध का अल्टीमेटम–  

गोपेश्वरः गोपेश्वर के व्यापारियों ने नगर में आयोजित होने जा रहे ट्रेड फेयर का खुलआम विरोध किया है। विरोध में नगर के अधिकांश व्यापारी आ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मेले से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनूप पुरोहित, नगर महामंत्री आयुष चौहान, धर्मेंद्र सिंह, मनोज नेगी, मनमोहन चतुरा, रिहान, नईम अहमद, नीरज बिष्ट, रजत अग्रवाल, नवल किशोर, संजय सिंह, केदार सिंह आदि ने कहा कि ट्रेड फेयर मेला लगने से स्थानीय मेलों का अस्तित्व भी समाप्त हो रहा है। कोरोना महामारी के दौरान नगर के व्यापारियों ने जरुरतमंदों को मदद पहुंचाई। अभी तक भी व्यापारी कोरोना के दौरान हुए घाटे से उभर नहीं पाए हैं।

ऑनलाइन व्यापार ने भी करीब 50 प्रतिशत तक बाजार पर कब्जा जमा दिया है। यदि ऐसे हालत में मैदानी क्षेत्र के लोगों की ओर से ट्रेड फेयर मेला आयोजित किया जाता है, तो स्थानीय व्यापार चौपट हो जाएगा। इन ट्रेड फेयरों द्वारा स्थानीय स्तर पर लगने वाले सांस्कृतिक, पौराणिक और लोक विरासतीय मेलों को भी पूर्ण रुप से ध्वस्त एवं विक्षत कर दिया जाता है।

हमारी सांस्कृतिक विरासत भी लुप्तप्राय के कगार पर ला खड़ा कर दिया गया है। व्यापार मंडल का स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि इन अवैधानिक मेलों पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगाई जाए और इनके संचालन की अनुमति किसी भी प्रकार से न दी जाए।

यदि प्रशासनिक स्तर पर इसकी अनुमति दी जाती है तो स्थानीय व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अनिश्चित समय के लिए बाजार बंद कर देंगे और सड़कों पर कड़ा विरोध किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!