भोटिया जनजाति की वेषभूषा में कार्यालय पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष–

by | Nov 9, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

राज्य स्थापना दिवस पर दिया अपनी संस्कृति, बोली भाषा और खान पान के संंरक्षण का संदेश–

नंदप्रयागः नंदप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव राज्य स्थापना दिवस पर भोटिया जनजाति की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर कार्यालय पहुंची। उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूरे दिन इसी परिधान में कामकाज निपटाया।

उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में संबोधन भी गढ़वाली बोली में दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, बोली-भाषा अनूठी है। आज विदेशी नागरिक हमारी संस्कृति को अपना रहे हैं, लेकिन हमारी युवा पीढ़ी में पाश्चात्य संस्कृति अपनाने की होड़ लगी है।

उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और बोली भाषा के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने कर्मचारियों से भी गढ़वाली में बात की। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर स्थापना दिवस का जश्न मनाया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आतिशबाजी की। 

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!