पोखरी के चरणा चाईं गांव का पंचायत भवन बना चर्चा का केंद्र, पढ़ें पंचायत भवन की खासियत–

by | Aug 10, 2021 | चमोली | 0 comments

 

चमोली।  चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक के चरणा चाईं गांव का पंचायत भवन सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रहा है। भवन की भव्यता देखकर हर कोई इसकी तारीफ करने में लगा हुआ है। ४५ बाई २८ फीट की जमीन पर २० लाख की लागत में दो मंजिला पंचायत भवन बनाया गया है। भवन के निचले तल में एक बरामदा, तीन कक्ष हैं। एक कक्ष ग्राम प्रधान कार्यालय, एक कंप्यूटर कक्ष और ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय है। तीसरा कमरा आधुनिक सुविधायुक्त है। जिसमें रात्रि विश्राम की सुविधा भी है। कमरों में टायलेट और बाथरूम अटैच हैं। ऊपरी तल को सभाकक्ष के रूप में बनाया गया है। सरणा चांई की ग्राम प्रधान अंशु देवी ने बताया कि राज्य सेक्टर के मद से १७ लाख रुपये में निर्माण कार्य किया गया। जबकि तीन लाख रुपये में सोलर प्लांट लगाया गया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भी भवन की तारीफ की है। विधायक ने इसे विकास का मॉडल बताया है। जिला पंचायत राज अधिकारी लोकपाल सिंह नेगी ने बताया कि जिले को इस मॉडल के तीन पंचायत भवन मिले थे। पोखरी के चरणा चाईं, नारायणबगड़ के सिकोरी और गैरसैंण के पंचाली गांव में यह भवन बनने हैं। चरणा चाईं में भवन बन गया है। ग्राम प्रधान ने हमें फोटो ग्राफ भेजी हैं, भवन काफी अच्छा बना है। ग्राम पंचायत को 17 लाख का भुगतान किया जा चुका है। अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शेष तीन लाख का भुगतान भी कर दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!