चमोलीः एकता ने किया विद्यालय का नाम रोशन– 

by | Nov 9, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड देवलधार की छात्रा है एकता– 

गोपेश्वरः राजकीय  बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जनपदीय विज्ञान महोत्सव का आगाज़ हुआ। जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल के नेतृत्व में इस महोत्सव का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 380 प्रतिभागियों और 150 मार्गदर्शकों व निर्णायकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विज्ञान प्रोजेक्ट के अंतर्गत “हमारे लिए गणित” टॉपिक पर “रा0इ0का0 ग्वाड़ देवलधार” की “कु0 एकता बिष्ट” ने जूनियर वर्ग में पूरे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

एकता ने गणित में अपने गाइड अध्यापक प्रवक्ता-गणित “प्रभात रावत” के दिशानिर्देशन में “पाइथागोरस प्रमेय का प्रायोजिक सत्यापन” टॉपिक पर अपना मॉडल बनाया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 22 नवम्बर से हल्द्वानी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन रावत ने पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से  छात्रा के प्रयासों की सराहना की है तथा इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!