भाजपा जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ फूल-मालाओं से स्वागत– 

by | Nov 10, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

अध्यक्ष ने कहा-संगठित होकर करेंगे काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं– 

चमोलीः  भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का जनपद में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, बिरही, पीपलकोटी और जोशीमठ में जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

नंदप्रयाग और जोशीमठ में जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं से लेकर असहाय लोगों के लिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।इस मौके पर नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तोपाल, विजय कप्रवाण, मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, माधव सेमवाल, नितिश चौहान, प्रदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
error: Content is protected !!