चमोली। पर्यटन विभाग गोपेश्वर चमोली द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 22 में जिला योजना व अन्य स्वीकृत योजना के अंतर्गत साहसिक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवकों युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक युवक-युवती जिला पर्यटन विकास अधिकारी गोपेश्वर या सहायक पर्यटन कार्यालय जोशीमठ से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत विकासखंड जोशीमठ के ग्राम चमतोली और कुंडीखोला के युवक और युवतियों को ट्रैकिंग गाइड और इक्विपमेंटस का प्रशिक्षण कराया जाना है। इस परीक्षण हेतु इच्छुक युवक और युवतियां पर्यटन कार्यालय जोशीमठ में अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने पर नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर होगा। इसको लेकर अधिक जानकारी के लिए किसी भी दिन जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर के दूरभाष नंबर 01372- 25 3185 और मोबाइल नंबर 8449 1678 23 और सहायक पर्यटक कार्यालय जोशीमठ के दूरभाष नंबर 01389 222 181 व मोबाइल नंबर 70600 38432 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
साहसिक खेल, पर्यटन में रखते तो रूचि, तो करें प्रशिक्षण के लिए आवेदन, चमोली में यहां निकले हैं आवेदन, पढ़ें पूरी खबर–
by laxmi Purohit | Aug 10, 2021 | चमोली, साहसिक खेल | 0 comments

Latest News
युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...
कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...
राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...
घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...
कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...
पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...
विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मुक्ति...

