साहसिक खेल, पर्यटन में रखते तो रूचि, तो करें प्रशिक्षण के लिए आवेदन, चमोली में यहां निकले हैं आवेदन, पढ़ें पूरी खबर–

by | Aug 10, 2021 | चमोली, साहसिक खेल | 0 comments

 चमोली।  पर्यटन विभाग गोपेश्वर चमोली द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 22 में जिला योजना व अन्य स्वीकृत योजना के अंतर्गत साहसिक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवकों युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक युवक-युवती जिला पर्यटन विकास अधिकारी गोपेश्वर या सहायक पर्यटन कार्यालय जोशीमठ से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत विकासखंड जोशीमठ के ग्राम चमतोली और कुंडीखोला के युवक और युवतियों को ट्रैकिंग गाइड और इक्विपमेंटस का प्रशिक्षण कराया जाना है। इस परीक्षण हेतु इच्छुक युवक और युवतियां पर्यटन कार्यालय जोशीमठ में अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने पर नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर होगा। इसको लेकर अधिक जानकारी के लिए किसी भी दिन जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर के दूरभाष नंबर 01372- 25 3185 और मोबाइल नंबर 8449 1678 23 और सहायक पर्यटक कार्यालय जोशीमठ के दूरभाष नंबर 01389 222 181 व मोबाइल नंबर 70600 38432 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!