चमोलीः हरेक समर्पित कार्यकर्ता को मिलेगा पार्टी जिलाध्यक्ष बनने का मौका– 

by | Nov 12, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा, गौचर मेले में स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगी जगह, डीएम से करेंगे बात– 

गोपेश्वरः  भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि जनपद में बूथ से लेकर जिला स्तर पर संगठन को मजबूती दी जाएगी। शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में हरेक समर्पित कार्यकर्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष बनने का मौका मिलता है।

भाजपा कार्यालय में कायकर्ताओं की बैठक लेने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2022 तक देश में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 2024 में पंचायत और लोक सभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

प्रसिद्घ गौचर मेले में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय कलाकार हमारी संस्कृति के संरक्षक हैं। मेले में उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का भरपूर मौका दिया जाएगा। इस संबंध में वे जिलाधिकारी से बात करेंगे।

इस मौके पर चमोली सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, रोहिणी रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सगोई, नवल भट्ट, ‌हरि प्रसाद ममगाई, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिबोधनी खत्री, कुशला डिमरी, पीपलकोटी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, विनोद कनवासी, मीडिया प्रभारी महावीर रावत के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!