चमोलीः  शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार– 

by | Nov 14, 2022 | चमोली, प्रेम प्रसंग | 0 comments

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने गंभीरता से लिया मामला तो फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार– 

चमोलीः बीते 18 अक्टूबर को पीड़िता द्वारा कोतवाली जोशीमठ में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज की गई कि अभियुक्त गणेश पुत्र स्व. शंकर सिंह निवासी गाँधीनगर, थाना जोशीमठ जनपद चमोली, उम्र- 44 वर्ष ने शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए किन्तु अब शादी करने से इन्कार कर रहा है।

दाखिला तहरीर के आधार पर उक्त तिथि को ही थाने में मुकदमा आरोपी गणेश के विरुद्घ दर्ज कर लिया गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के उपरान्त से ही अभियुक्त गणेश फरार चल रहा था।

उक्त मामले का पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए कोतवाली जोशीमठ पुलिस को तत्काल टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सर्विलांस एवं एसओजी की टैक्निकल टीम की सहायता से कल यानि

13 नवंबर को आरोपी गणेश को गौचर से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत, कास्टेबल किरणपाल, सतीश रावत, एसओजी जवान राजेंद्र सिंह मौजूद थे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!