संस्कृतिः दिल्ली बाल भवन में रही गोपेश्वर के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम–

by | Nov 18, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर बाल भवन के बच्चों ने राष्ट्रीय बाल भवन में दी कई मनमोहक प्रस्तुतियां–

गोपेश्वरः राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित हुए राष्ट्रीय बाल सभा एवं एकीकरण शिविर में उत्तराखंड की ओर से गोपेश्वर बाल भवन की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की छात्राएं और शिक्षिका गोपेश्वर लौट आई हैं।

राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में देश के विभिन्न भागों के 40 बाल भवन के बच्चे अपनी अपनी वेशभूषा में प्रतिभाग किया। गोपेश्वर के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मां नंदा के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके बाद विभिन्न गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियों से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

देशभर के बच्चों ने गढ़वाली संस्कृति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बच्चों ने अपनी संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और बोली-भाषा पर व्याख्यान में भी हिस्सा लिया। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने बताया कि बच्चों ने सशक्त भारत विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर छात्रा आस्था नेगी, कृतिका नेगी, प्रियांशी पुंडीर, अनुष्का चौहान और शिक्षिका सुष्मिता नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!