सामाजिक दायित्वः महिलाओं से संबंधित समस्याओं के बारे में किया जागरुक–

by | Nov 21, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पीपलकोटी परियोजना ने सामाजिक दायित्वों के तहत चलाया सहेगी अभियान–

पीपलकोटी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की वीपीएचईपी पीपलकोटी परियोजना के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चलाए जा रहे अभियान सहेली के तहत परियोजना के आप-पास के गांव गुनियाला एवं उर्गम में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दिनाक 18/11/2022 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ ज्योति मोहन एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीलम हटवाल, शैफाली राय, गौरव चौधरी और चंद्रकला देवी   के मार्गदर्शन में महिलाओ और लड़कियों को मासिक धर्म, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं लिंग संवेदीकरण के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में  ग्राम गुनियाला की महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो  इत्यादि दिखाकर महिलाओं को जागरुक करने का प्रयास किया गया। टीएचडीसी प्रशासन की तरफ से सभी महिलाओ को सैनिटरी पैड, डस्टिंग पाउडर तथा हाइजिन वॉश सहित सैनिटरी किट भी वितरीत की गई।

टीएचडीसी के जनसंपर्क विभाग के हवाले से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं समाज में लिंग संवेदीकरण के प्रति जागरुकता फैलाना है। साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति और संवेदनशील बनाना है। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इससे जुड़े प्रयास कर रहा है।

सहेली की शुरुआत लगभग आठ माह पहले की गई थी और अब तक परियोजना प्रभावित गांवों की लगभग पंच सौ से अधिक महिलाएं एवं बालिकाये इस प्रकार के सत्रों से लाभान्वित हो चुकी हैं तथा उनमें सैनिटरी किट बांटी जा चुकी है। 

सहेली के अतिरिक्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए मायापुर में सिलाई केंद्र जैसी योजनाएं भी चल रही हैं। इसके अतिरिक्त टीएचडीसी के अलकनंदापुरम सियासैण परिसर में चल रही डिस्पेंसरी परियोजना प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!