अगस्त्यमुनि में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता–

by | Nov 24, 2022 | खेल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दस जिलों की अलग-अलग आयु वर्ग की टीमें हुई शामिल, विजेता व उप विजेता टीमों को मिली ट्रॉफी

अगस्त्यमुनिः  शिक्षा विभाग की माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-14 में रुद्रप्रयाग, अंडर-17 में देहरादून और अंडर-19 में हरिद्वार जनपद विजेता रहे। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी व अन्य पुरस्कार वितरित किए गए।

खेल मैदान अगस्त्यमुनि में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल रुद्रप्रयाग और नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें रुद्रप्रयाग की टीम विजेता रही। दोनों हॉफ में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 में देहरादून ने टिहरी को हराया जबकि अंडर-19 में हरिद्वार की टीम ने अल्मोड़ा को पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। देहरादून जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विजेता टीमों ने टॉफी हाथ में लेकर जीत की खुशी मनाई और मैदान का चक्कर लगाया। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय स्तर पर युवाओं में कबड्डी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथिरिन्यू पावर लिमिटेड के मानव संसाधन अनुभाग प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने कहा कि जिस मनोयोग से खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है।

विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का जीवन में विशेष महत्व है

उसी तरह वह अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करते रहें। इस मौके पर केदारनाथ विस के प्रतिनिधि विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन विष्ट, हर्षवर्धन बेंजवाल, पृथ्वीपाल रावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रागिनी नेगी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र बिष्ट, जिला खेल समन्वयक प्रेम सिंह नेगी, ब्लॉक खेल समन्वयक शिव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!