बिग ब्रेकिंगः गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिला इनाम–

by | Nov 25, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग, वन्यजीव | 0 comments

आरोपी ने छह माह पहले जंगल में फांस लगाकर मारा था गुलदार– 

गोपेश्वरः चमोली पुलिस नशा और वन्य जीव तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस की एसओजी टीम ने एक युवक को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने छह माह पहले जंगल में फांस लगाकर गुलदार को मारा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी टीम शुक्रवार को पोखरी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने वन विभाग की नर्सरी के पास संदिग्ध दिखने पर अभियुक्त भरत सिंह (36 साल) निवासी ग्राम किलोंडी नारायण, पोस्ट बछेर जिला चमोली को रोका।

चेकिंग के दौरान उसके पास एक वन्यजीव की खाल दांत सहित बरामद हुई। खाल बरामद होने पर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। वन दरोगा डबल सिंह ने खाल का परीक्षण कर उसे गुलदार की खाल बताया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छह महीने पहले जंगल में फांस लगाकर गुलदार को मारा था। खाल निकालने के बाद जंगल में ही अपनी छानी के पास उसे दफना दिया। वन विभाग की टीम गुलदार के अवशेष अंगों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी नवनीत भंडारी, कांस्टेबल मनमोहन, चंदन नागरकोटी व संजय बलूनी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने और केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इंद्रजीत सिंह नेगी ने प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!