चमोलीः महिला हिंसा की रोकथाम के लिए बने हैं कानून, सभी को हो जानकारी– 

by | Nov 25, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी में बोले वक्ता–

गोपेश्वरः अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर नगर पालिका सभागार में महिला हिंसा की रोकथाम पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और बौद्घिक रुप से सशक्त बनाने के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा।

महिला हिंसा की रोकथाम के लिए कानून बने हैं, लेकिन इसकी जानकारी सभी को होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा की रोकथाम संबंधी कानूनों का ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार प्रसार करें आर लिंग भेदभाव वाली मानसिकता को मिटाना है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने विधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न व हिंसा को दबाएं नहीं, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं।

पीजी कॉलेज गोपश्वर में भी सांप्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह के तहुत गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता समाजशास्त्री डा. अनिल कुमार सैनी और प्रवक्ता डा. मनीष मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव एक दूसरे के पूरक हैं और हमें अपने धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ दूसरों की धार्मिक एवं सामाजिक आस्थाओं का भी सम्मान करना चाहिए।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पोस्टर में मेघा थ‌पलियाल प्रथम, मेघा बुटोला द्वितीय व प्रियंका बिष्ट तृतीय रही, जबकि भाषण में आलोक सिंह प्रथम, तनुजा बिष्ट द्वितीय व पदमेंद्र सिंह तृतीय रहे।

निबंध में दिव्या प्रथम, मेघा थपलियाल द्वितीय व खुशी तृतीय रही। एकता दौड़ पुरुष वर्ग में विजय सिंह, दीपक सिंह व सचिन तथा बालिका वर्ग में मेघा, प्रीति व प्रियंका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. मनोज उनियाल ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. डीएस नेगी, डॉ. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!