खेलः उद्घाटन मैच में कोठियालसैंण ने मजोठी की टीम को 22 रन से हराया–

by | Nov 26, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

मजोठी के काली माता स्टेडियम में स्वर्गीय रमेश भारती क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू– 

गोपेश्वरः मजोठी गांव के काली माता स्टेडियम में स्वर्गीय रमेश भारती क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में कोठियालसैंण ने 22 रनों से मजोठी इलेवन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई खेल प्रतिभाएं छिपी हैं। ऐसे खेल आयोजनों ने उन्हें भी निखरने का मौका मिलता है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कोठियालसैंण और मजोठी इलेवन के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए कोठियालसैंण की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 130 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मजोठी इलेवन की टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई। कोठियालसैंण की ओर से सोनू ने पांच विकेट चटकाए।

दूसरा मैच मजोठी कंगारो इलेवन और लस्यारी इलेवन के बीच खेल गया। इस रोमांचकारी मैच में मजोठी ने पहले खेलते हुए 13 ओवर में 88 रन जोड़े, जबकि लस्यारी की टीम 60 रन पर ही ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट के अध्यक्ष विक्रम भारती और उपाध्यक्ष जयेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न गांवों की ओर से टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया जा रहा है।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!