चमोलीः यहां छह बजे आंगन में पहुंच गया गुलदार, लोगों के चिल्लाने पर झाड़ियों में घुसा– 

by | Nov 27, 2022 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

किसी से नहीं डर रहा गुलदार, आबादी क्षेत्र में भी मजे से घूम रहा, वन विभाग की टीम पहुंची– 

गोपेश्वर। रविवार को सुबह लॉ कॉलेज क्षेत्र में सुबह छह बजे ही गुलदार आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। लक्ष्मण‌ सिंह बर्त्वाल के शोर मचाने पर पडोसी भी घरों से बाहर निकले और शोर मचाने लगे, जिसके बाद गुलदार वहीं झाड़ियों में चले गया। इन दिनों नगर में गुलदार की दहशत मची है। 

नगर के हल्दापानी, लॉ कॉलेज, नैग्वाड़, घिंघराण रोड और पीजी कॉलेज क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। रविवार को वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में लंबी दूरी की गश्त की। रेंजर बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में गश्त की, लेकिन गुलदार कहीं नहीं मिला।

रेंजर बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि जरुरत पड़ी तो गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे। वन विभाग की टीम में पृथ्वी सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, अनीता, जयप्रकाश‌ किमोठी और धीरेंद्र शामिल रहे।

लो कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के समीप ही आवासीय भवन हैं, यहां सुबह छात्र-छात्राओं के साथ ही ट्यूशन के बच्चों की आवाजाही होती है, जिससे गुलदार का डर बना हुआ है। वन विभाग को गुलदार की साइड चिन्हित कर लंबी दूरी की गश्त करनी चाहिए। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!