चमोलीः नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा– 

by | Nov 29, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा बढ़ाई, साक्ष्य खंगालने में जुटी पुलिस– 

गोपेश्वरः नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए न्यायालय से दो दिन की ‌पुलिस रिमांड मांगी, लेकिन न्यायालय से एक दिन की ही रिमांड मिल पाई। जिसके बाद पुलिस साक्ष्य खंगालने में जुट गई है।

आरोपी के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को अन्य जगह से भी आरोपी के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद मामले में सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। एसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेंद्र रौतेला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सोमवार को देर शाम ही आरोपी शिक्षक को गोपेश्वर के मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमें में धमकी देने की धारा 506 बढ़ा दी। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।  

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!