चमोलीः खुले आसमान के नीचे बंधी मिले 45 मवेशी–

by | Nov 30, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

भूख-प्यास से एक के बाद एक मर रहे मवेशी, प्रशासन के अधिकारियों को खबर तक नहीं–

गोपेश्वरः चारा और पानी की व्यवस्था न होने से गायें भूख प्यास से मर रही हैं। पिछले कई महिनों से खुले आसमान के नीचे गायें बांज के ‌पेड़ों पर बांधी गई हैं। गौ सदन सूना पड़ा है, और बाईपास मार्ग के नीचे गायें बांधी गई हैं। यह नजारा देखने को मिला गोपेश्वर जिला मुख्यालय के बाईपास मार्ग पर।

इस समस्या को लेकर महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी से भेंट कर शीघ्र मवेशियों को गौ सदन में रखवाने और गायों को खुले आसमान के नीचे बांधने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

दो वर्ष पूर्व गोपेश्वर के लीसा फैक्ट्री बैंड के समीप कुछ लोगों की ओर से गौ सदन शुरु किया गया था। इसमें नगर के आवारा मवेशियों को रखा गया। इनमें अधिकांश गाय शामिल थी। कुछ समय तक गौ सदन ठीक चला, लेकिन देखरेख के अभाव में गौ सदन बदहाल स्थिति में पहुंच गया

नगर पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि गौ सदन की अध्यक्ष कुसुम भट्ट को नोटिस जारी कर दिया गया है और मवेशियों को तत्काल गौ सदन में रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि इसके बाद भी मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रखा गया, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, नगर पालिका की सभाषद ऊषा फरस्वाण, सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, पुष्पा आदि का कहना है कि मवेशी ठंड और चारा न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

बांज के पेड़ों के नीचे बंधी अधिकांश गायों के कानों में पशु पालन विभाग के टेग लगे हैं। नगर पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि कान में टेग लगी गायों के टेग नंबरों को पशुपालन विभाग को सौंपा जाएगा। इसके आधार पर गाय स्वामी पहचान की जाएगी।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!