एड्स दिवस पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली– 

by | Dec 1, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

असमानता को दूर करो, एड्स को दूर करो विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता, आलोक रहे प्रथम– 

गोपेश्वरः  एड्स  दिवस पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, एनसीसी प्रकोष्ठ व रेड क्रॉस प्रकोष्ठ द्वारा एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय से गोपीनाथ मंदिर होते हुए गोपेश्वर बाजार में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई।

इसके पश्चात “असमानता को दूर करो, एड्स को दूर करो” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपने अपने विचार रखेI मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डॉ उमा रावत, प्रभारी प्राचार्य डॉ अखिलेश कुकरेती, विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ विनीत थपलियाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन नेगी उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएड के आलोक सिंह, द्वितीय स्थान बीएड की मेघा व तृतीय स्थान बीएड के अतुल बुटोला ने प्राप्त किया। 

कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डॉ चंद्रेश जोगेला, रेड क्रॉस प्रभारी डॉ कुलदीप सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ बंदना लोहानी,  डॉ मनोज बिष्ट, डॉ संध्या रावत, डॉ मनोज नौटियालआदि सम्मिलित रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!