समस्याः भू धंसाव की मार झेल रहा जोशीमठ,  इधर बीआरओ कर रहा विस्फोट– 

by | Dec 2, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

लोग परेशान, एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में रखीं ये मांगें– 

जोशीमठः जोशीमठ नगर पिछले लंबे समय से भू धंसाव की मार झेल रहा है। वहीं नगर के निचले हिस्से में निर्मित हो रहे बाईपास मार्ग के निर्माण में सीमा सड़क संगठन की ओर से अंधाधुंध विस्फोट किए जा रहे हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि कहां सो रखे हैं बीआरओ के अधिकारी। जबकि बीआरओ के अधिकारी भी जोशीमठ में ही निवास करते हैं, इसके बावजूद भी विस्फोट कर इस धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के अस्तित्व को क्यों खतरे में डाला जा रहा है। भू धंसाव से चि‌ंतित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से भेंट कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ नगर की तलहटी में चल रहे बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य में विस्फोटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। कहा गया कि यदि शीघ्र मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो जनांदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

प्रभावित परिवारों के पुर्नवास की व्यवस्था की जाए। संघर्ष समिति के संयोजकअतुल सती, कमल रतूड़ी, प्रकाश नेगी, सूरज कप्रवाण, कमलेश नौटियाल, चंद्रमोहन आदि ने कहा कि क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी एनटीपीसी को पूर्व में हुए समझौते के तहत जोशीमठ के समस्त मकानों का बीमा किया जाना था, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जल विद्युत परियोजना की सुरंग भी जोशीमठ नगर में भूमिगत है। सुरंग से नगर में भूधंसाव हो रहा है या प्राकृतिक, इसकी भी जांच की जानी चाहिए और प्रभावित परिवारों को इसका मुआवजा दिया जाए। मांग उठाई गई कि उत्तराखंड सरकार की वर्तमान विस्थापन एवं पुनर्वास नीति में संशोधन किया जाए और संपूर्ण जोशीमठ नगर में प्रभावित मकानों का सर्वेक्षण किया जाए।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!