चमोलीः बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरा, दो की मौत– 

by | Dec 5, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

तीन घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस टीम ने रात को ही चलाया रेस्क्यू अभियान–

गोपेश्वरः घिंघराण मोटर मार्ग पर देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपेश्वर की ओर से ‌नैल-कुडाऊ क्षेत्र में जा रहा बोलेरो वाहन बटलेश्वर मंदिर, रोली ग्वाड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। वाहन में पांच लोग सवार थे। जिसमें से रोहित पुत्र पान सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेल कुड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य चार घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त एक गंभीर घायल संतोष पुत्र विजय सिंह, उम्र 32 वर्ष निवासी नेल कुडाव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना से नैल-कुड़ाव क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!