आखिरकार आवारा गायों को मिल ही गया ठोंर ठिकाना– 

by | Dec 9, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गोपेश्वर बाईपास मार्ग पर बांज के पेड़ों के नीचे बंधी थी गायें, नगर पालिका ने दिया आसरा– 

गोपेश्वरः अब गायों को गोसदन में रख लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी जागे और बांज के पेड़ों पर बंधे गायों को वहां से हटाकर लीसा फेक्ट्री बैंड पर निर्मित गोसदन में ले गए। यहां गोसदन का विस्तार भी किया जा रहा है, जिससे यहां अन्य मवेशियों को भी रखा जा सके। अभी वर्तमान में यहां 30 मवेशियों को रखा गया है। नगर पालिका की ओर से यहां मवेशियों को चारा और पानी की व्यवस्था भी की है।

गोसदन में बिजली की व्यवस्था भी कर दी गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि अब खुले आसमान के नीचे एक भी गायें नहीं रह रही हैं। सभी को गोसदन में रख लिया गया है। कुछ दिन पूर्व बाईपास मार्ग पर बांज के पेड़ों के नीचे कई गायों व अन्य गोवंश को रखा गया था। भूख, प्यास से गोवंश मर रहे थे। जिला प्रशासन ने नगर पालिका को शीघ्र मवेशियों के चारे व रहने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

सूत्रों का कहना है कि मवेशियों की आड़ में बांज के पेड़ों के नीचे अतिक्रमण किया जा रहा था। भविष्य में यहां पक्का निर्माण करने की भी चेष्टा की जा सकती थी, इससे पहले नगर पालिका ने वहां से मवेशियों को हटा लिया है।

पूर्व में भी लीसा फैक्ट्री बैंड के गोसदन में ही मवेशियों को रखा जाता था, लेकिन गोसदन की कमेटी क्यों भंग हुई, इसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। इसके पीछे क्या कारण रहे, यह तो नहीं मालूम, लेकिन फिर से मवेशियों को ठोंर ठिकाना मिल गया है, नगर पालिका का यह गायों के संरक्षण की ओर राहत भरा कदम जरुर है।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!