चमोलीः बिना संसाधनों के रातभर महिला और बच्चों को ढूंढती रही राजस्व पुलिस–

by | Dec 11, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

 

12 घंटे के भीतर महिला को बच्चों सहित किया बरामद, सकुशल परिजनों को सौंपा– 

चमोलीः राजस्व प‌ुलिस बिना संसाधनों के ही पुलिस कार्य करने को मजबूर है। राजस्व उपनिरीक्षकों को तब अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जब ग्रामीण क्षेत्रों में कोई वारदात हो जाए।

ऐसे ही एक मामले में दो राजस्व उपनिरीक्षकों ने 12 घंटे के भीतर एक महिला और उसके चार बच्चों को ढूंढकर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। मामला चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड का है। यहां एक गांव की महिला अपने चार बच्चों सहित घर से लापता हो गई। 

शुक्रवार को देर शाम क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पटवारी क्षेत्र फरखेत में सूचना दी कि उसकी पत्नी अपने चार नाबालिग बच्चों सहित घर से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक हरीश भंडारी और राकेश देवली ने रात को ही बिना किसी संसाधन के महिला की ढूंढखोज शुरू की। पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब दस बजे महिला व बच्चों को बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। 

error: Content is protected !!