चमोलीः  गोपेश्वर की महिला टीम ने जीता अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल महिला वर्ग का खिताब– 

by | Dec 11, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में चल रही श्रीदेव सुमन विवि की वॉलीबॉल प्रतियोगिता– 

गोपेश्वरः श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने जीत लिया। गोपेश्वर की महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में कोटद्वार की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं हो रही हैं। जिसके चलते छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है।

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव व पर्यवेक्षक डा. पुष्कर गौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय इस बार तीन खेलों में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है। जिससे खिलाड़ियों को नार्थ जोन प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डा. ललित तिवारी ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पांच टीमें और पुरुष वर्ग में 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को महिला वर्ग का फाइनल खेला गया। जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। इस दौरान जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष अशोक रावत, सचिव अधिवक्ता हेम पुजारी, रेफरी गोपाल बिष्ट, कमल सिंह चौहान, रमेश पंखोली, डा. मनीष डंगवाल, डा. बीपी देवली, डा. एसएस रावत, डा. रंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!