चमोलीः वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुकी सड़कों का शीघ्र करें निस्तारण– 

by | Dec 12, 2022 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश– 
गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की प्रभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए योजनाओं को पूरा करें।

वन भूमि हस्तांरण के जो प्रस्ताव शासन, नोडल एवं भारत सरकार स्तर पर लम्बित हैं, उनका विभागीय अधिकारी नियमित फॉलोअप किया जाए। ऐसे प्रकरण जिनका निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण की वजह से लंबित है उनका प्राथमिकता पर निराकरण किया जाए।

क्षतिपूरक भूमि उपलब्ध कराने वाले प्रकरणों में शीघ्र भूमि उपलब्ध की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि वन, लोनिवि व अन्य सड़क निर्माण संस्थाऐं आपसी समन्वय से सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर लेकर तेजी से पूरा करें। इस दौरान उन्होंने सभी प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि लोनिव की सभी डिवजनों में सैद्वान्तिक स्वीकृति हेतु प्रस्तावक विभाग के स्तर पर 20 व प्रभाग स्तर पर 02 प्रकरण लंबित है। जबकि वन संरक्षक स्तर पर 4, नोडल अधिकारी स्तर पर 3 तथा शासन एवं भारत सरकार स्तर पर एक-एक प्रकरण लंबित है।

जिन पर कार्रवाई गतिमान है। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा सहित सभी एसडीएम एवं लोनिवि के अधिशासी अभियंता उपस्थित थे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!