आस्थाः 26 जनवरी से होगा ज्वाला देवी मंदिर में लक्ष होम महायज्ञ– 

by | Dec 14, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

तैयारियों में जुटे ग्रामीण, ज्वाला देवी की डोली ने दिए भक्तों को दर्शन–

गोपेश्वरः मंडल घाटी के देवलधार की आराध्य देवी मां ज्वाला की डोली का बुधवार को ग्वाड़ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गांव में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। देवलधार की आराध्य देवी मां ज्वाला देवी के मंदिर में 26 जनवरी से लक्ष होम महायज्ञ शुरु होगा। जिसे देखते हुए मां ज्वाला की डोली अपने गृह क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। बुधवार को डोली ग्वाड़ गांव में पहुंची।

यहां गांव की ध्याणियों ने मां ज्वाला की डोली को श्रृंगार सामग्री भेंट कर अपने परिवार की कुशलता के लिए पूजा-अर्चना की। मां ज्वाला की डोली के साथ पुजारी दीनबंधु डिमरी और प्रशांत डिमरी लगातार नंगे पांव भ्रमण कर रहे हैं। पुजारियों द्वारा प्रतिदिन माता की विशेष पूजाएं और श्रृंगार पूजा संपन्न की जा रही है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को माता की डोली प्रयाग स्थान करने जाएगी, इसके बाद विभिन्न गांवों से होते हुए 25 जनवरी को डोली अपने मंदिर में पहुंचेगी और 26 जनवरी से लक्ष होम महायज्ञ शुरू होगा।  मां ज्वाला के मंदिर में लक्ष होम को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह बना हुआ है। लक्ष होम महायज्ञ में क्षेत्र की ध्याणियों को भी मंदिर समिति की ओर से बुलावा भेजा जाएगा।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!