चमोलीः एक साल तक इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, अब थाने में एक दूजे के हुए अमृता और संदीप– 

by | Dec 15, 2022 | चमोली, प्रेम प्रसंग | 0 comments

अनसूया मेले से ही भाग गई थी युवती, पुलिस ढूंढकर लाई थाने–

गोपेश्वरः एक वर्ष पूर्व अमृता और संदीप की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, दोस्ती इतनी परवान चढ़ी कि दोनों को प्यार हो गया और प्यार शादी तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पुलिस थाना गोपेश्वर में दोनों पक्षों से पहुंचे परिजनों की सहमति पर दोनों की शादी हो गई। अमृता ने बताया कि वह संदीप के साथ खुश है। दोनों ने थाने में ही एक दूसरे के गले में जलमाला डाली और एक दूजे के हो गए।  

पुलिस के अनुसार, 7 दिसंबर को ग्वाड़ गांव की अमृता अनसूया मेले में गई थी। यहां यमकेश्वर ब्लॉक के निसनी गांव का उसका सोशल मीडिया फ्रेंड संदीप भी पहुंचा था। दोनों बिना घरवालों को बताए भाग गए। घरवालों के काफी ढूंढखोज करने पर भी जब अ‌मृता का कोई सुराग नहीं मिला तो उसके चचेरे भाई ने थाना गोपेश्वर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से दोनों को यमकेश्वर से बरामद किया।

बृहस्पतिवार को दोनों को गोपेश्वर थाने लाया गया। दोनों ने कहा कि हम बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों के परिजनों ने भी शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाने में ही दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली और एक दूजे के हो गए। अमृता थाने से ही संदीप के साथ यमकेश्वर चले गई है। 

गोपेश्वर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके चौहान ने बताया कि संदीप ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। हालांकि दोनों बालिग हैं, वे शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन इस तरह उन्हें घर से भागना नहीं चाहिए था। माता-पिता को विश्वास में लेकर ही बच्चों को कोई कदम उठाने चाहिए। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!