अभियानः दो माह तक चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान–

by | Dec 23, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

26 जनवरी से शुरु होगा अभियान, तैयारी में जुटें कांग्रेस कार्यकर्ताः प्रदीप थपलियाल

गोपेश्वरः कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रदीप थपलियाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल संचालन के बाद अब 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान दो महिने तक चलेगी। अभियान के तहत आयोजित होने वाली पदयात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों से होकर गुजरेगा।

शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद प्रभारी प्रदीप थपलियाल ने कहा कि पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाएगा, पदयात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संब‌ंधित क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी।

यात्रा के दौरान हर गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि जल्द ही चमोली जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में हताशा और‌ निराशा है, देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और महिला उत्पीड़न चरम पर पहुंच गई है।

इस मौके पर पार्टी की महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, युद्घवीर सिंह बर्त्वाल, संदीप झिंक्वाण, मनीष नेगी, ओम प्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!