चमोलीः  भूधंसाव से 500 परिवार खतरे की जद में–

by | Dec 23, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

नगर पालिका ने कराया सर्वेक्षण, छह परिवार मकान छोड़ चुके, लोगों में मची अफरा-तफरी– 

जोशीमठः भू- धंसाव से जोशीमठ नगर में 500 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। नगर पालिका जोशीमठ की ओर से किए गए ताजा सर्वेक्षण में पता चला है कि नगर के सभी वार्डों में मकानों पर दरारें लगातार बढ़ रही हैं। अधिक खतरे की जद में आए पांच परिवार मकानों को छोड़कर रितेदारों के घरों में रह रहे हैं।

जोशीमठ नगर में पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में अचानक गांधीनगर, सुनील और रविग्राम वार्ड के कुछ घरों में दरारें आनी शुरू हुई। शुरूआत में 30-40 मकानोंं दरारें आई। उस वक्त बारिश आने पर प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए इन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। स्थानीय लोगों ने तभी से प्रशासन के सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग शुरू कर दी थी। लेकिन इसको लेकर शासन-प्रशासन से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि पालिका लगातार भू धंसाव को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार नगर के सभी वार्डों में 500 मकानों में दरों आ गई हैं। एक साल पहले भू धंसाव शुरू हुआ और अब तेजी से पूरा नगर इसकी चपेट में आ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर रोपवे संचालन बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस जगह पर रोपवे के टावर हैं वहां भी दरारें आ रही हैं।

मनोहर बाग वार्ड में दो माह से भू धंसाव तेज हुआ है। इसी वार्ड में रोपवे का दो नंबर टावर है, जबकि तीन नंबर टावर सुनील वार्ड में है, यहां भी भू धंसाव हो रहा है। यहां जमीन में आ रही दरारें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में रोपवे के यह टावर कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों की जनहानि होने की आशंका बनी हुई है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!