खेलः सिल्ला गांव में स्वर्गीय ललिता देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू– 

by | Dec 25, 2022 | खेल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप सेमवाल ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन, बीरों की टीम रही विजेता– 

अगस्त्यमुनिः ग्राम पंचायत सिल्ला ब्राह्मणगांव की पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय ललिता देवी की स्मृति में रविवार से डुंगरा बैंड के समीप एक अस्थाई खेल मैदान में ग्रामीण प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हो गया है।

टूर्नामेंट में विभिन्न ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप सेमवाल ने किया। पूर्व प्रधान स्वर्गीय ललिता देवी के सुपुत्र बॉबी नेगी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर बैच अलंकरण किया। अनूप सेमवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर खेल गतिविधियों का संचालन होना बेहद जरुरी है, इससे गांवों में छिपी प्रतिभाओं को भी निखरने का मौका मिलता है।

इस दौरान चंडिका क्रिकेट क्लब बीरों और रामपुर एकादश के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया, जिसमें बीरों की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज की। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी, दर्शन सिंह नेगी, सर्वेश्वरानंद भट्ट, महावीर रावत, पूर्व प्रधान अनसूया प्रसाद पुरोहित, विनोद नेगी, राकेश नौटियाल, अंकित पुरोहित, रिषभ पुरोहित आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पुरोहित ने किया। 

आयोजक बॉबी नेगी ने बताया कि जो भी टीमें टूर्नामेंट में प्रतिभाग करना चाहती हैं, वे 2000 रुपये इंट्री फीस जमा कर अपना प्रवेश ले सकती हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31000 रुपये और ट्रॉफ तथा उपविजेता टीम को 21000 रुपये और टॉफी भेंट की जाएगी।  

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!