चमोलीः एचएमसीसी मलारी ने एक तरफा मुकाबले में लोनिवि की टीम को जमकर धोया–

by | Dec 27, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए दो रोमांचकारी मैच– 

गोपेश्वरः  पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में एचएमसीसी मलारी और ट्रेनिज गोपेश्वर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। मलारी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में लोनिवि की टीम को जमकर धोया। 

पुलिस मैदान गोपेश्वर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच एचएमसीसी मलारी और लोनिवि इलेवन के बीच खेला गया, मलारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 200 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोनिवि की टीम मात्र 51 रन पर ऑल आउट हो गई। मलारी की टीम की ओर से मनोज ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 63 गेंदों पर शानदार 97 रन बनाए, जबकि सुमित ने 12 चौके और दो छक्के की मदद से 55 गेंदों पर 76 रन बटोरे। मनोज को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। दूसरा मैच पोस्ट ऑफिस और ट्रेनिज गोपेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें ट्रेनिज की टीम ने 176 रन बनाए, जबकि पोस्ट ऑफिस की टीम 108 रन पर सिमट गई। इस मैच में ट्रेनीज की ओर से 9 चौके और 10 छक्के की मदद से 104 रन बनाने पर रोहित को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, हरेंद्र राणा आदि मौजूद थे। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!