चमोलीः फरस्वाणफाट इलेवन और आईटी इलेवन ने जीते मैच–

by | Dec 28, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंटः गेंदबाज संजय और कुलदीप रहे मैन ऑफ द मैच– 

गोपेश्वर। पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए दो मैचों में फरस्वाणफाट इलेवन और आईटी इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुलिस मैदान में पहला मैच फरस्वाणफाट इलेवन और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फरस्वाणफाट की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स हल्दापानी की टीम 7.3 ओवर में मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई।

फरस्वाणफाट की ओर से आशीष ने 41, संजय ने 29 आर सुनील ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच फरस्वाणफाट के कुलदीप रहे। कुलदीप ने दो ओवर में छह रन दिए और चार विकेट चटकाए। दूसरा मैच आईटी इलेवन कोठियालसैंण और यूएमडी माणा इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर आईटी इलेवन की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए माणा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटी इलेवन की टीम ने 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाज संजय मैन ऑफ द मैच रहे। संजय ने 2.3 ओवर में 10 रन और 4 विकेट लिए।

इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, सचिव पुष्कर सिंह राणा, हरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!