चमोलीः गोपेश्वर के हल्दापानी के ट्रीटमेंट के लिए 29 करोड़ रुपये मिले– 

by | Dec 31, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

शासन से सिंचाई विभाग को मिली धनराशि, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य– 

गोपेश्वरः वर्ष 2013 से भूस्खलन से प्रभावित नगर क्षेत्र गोपेश्वर के हल्दापानी में अब जल्द ही ट्रीटमेंट शुरु हो जाएगा।  भूस्खलन को रोकने के लिए शासन ने 29 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए निर्माणदायी संस्था राजकीय सिंचाई विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। 

गोपेश्वर नगर के हल्दापानी क्षेत्र में 2013 की आपदा के दौरान भूस्खलन शुरू हो गया था। साल दर साल भूस्खलन और भू-धंसाव बढ़ता गया। वर्तमान में यहां कई घरों में दरारें आ गई हैं। जबकि हल्दापानी के नीचे बड़ी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। इससे क्षेत्र के करीब 50 मकान इससे प्रभावित हैं।

क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों को करने के लिए स्थानीय लोग लगातार शासन-प्रशासन को लिखते रहे हैं। क्षेत्र में कई आंदोलन भी हुए। कई अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण किया। इसी साल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया था।

जिसके बाद शुक्रवार को शासन ने क्षेत्र में सुरक्षात्म कार्यों को करने के लिए 29 करोड़ 97 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों को करने के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को बनाया गया है। विभाग ने शनिवार को इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!