गोपेश्वरः एनएसएस स्वयं सेवियों ने निकाली प्लास्टिक उन्मूलन जागरुकता रैली– 

by | Dec 31, 2022 | चमोली, जागरुकता, सामाजिक कार्य | 0 comments

सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र व तीरु रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी भी पहुंची छात्राओं के बीच– 

गोपेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की एनएसएस की स्वयं सेवी छात्राओं ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान शुक्रवार को नगर में प्लास्टिक उन्मूलन जागरुकता रैली आयोजित की। कार्यक्रम अधिकारी राखी चौहान व ऊषा नेगी के निर्देशन में छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय कुंड से पेट्रोल पंप तक जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वन किया।

शिविर के बौद्घिक सत्र के दौरान प्रवक्ता सुनीता पुरोहित ने स्वयं सेवियों को अनुशासन और एएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वयं सेवियों द्वारा विद्यालय परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। शनिवार को शिविर के दौरान स्वयं सेवी छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने स्वयं सेवियों को समाज  सेवा के लिए जागरुक किया।

इसके साथ ही स्वयं सेवियों की करियर काउंसलिंग की गई। चरण पादुका संस्था की संस्थापक व तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी ने छात्राओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया। बौद्घिक सत्र के दौरान उन्होंने स्वयं सेवियों को कागज के थैले बनाना, कपड़ों से पायदान बनाना आदि सिखाया। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!