आंदोलनः 26 जनवरी को दिखेगा जोशीमठ में आंदोलन का असली रुप– 

by | Jan 14, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

आंदोलनः 26 जनवरी को दिखेगा जोशीमठ में आंदोलन का असली रुप– 

एक साथ हजारों लोग बोलेंगे कंपनी पर धावा, अधिकारियों को बनाएंगे बंधक– 

जोशीमठः जोशीमठ संघर्ष समिति के नेतृत्व में 26 जनवरी को जोशीमठ की जनता लामबंद होगी। आपदा प्रभावितों ने जोशीमठ भू-धंसाव की असली आरोपी कंपनी एनटीपीसी को माना है। दावा किया है कि उनके पास कंपनी के खिलाफ पक्के सबूत भी आ गए हैं, जिससे साफ होता है कि जोशीमठ का भू-धंसाव एनटीपीसी के कारण ही हो रहा है। योजना बनाई गई है कि 26 जनवरी को कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी कर कंपनी के अधिकारियों का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

तहसील परिसर में आयोजित धरनास्थल पर हुई सभा में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि पुख्ता प्रमाण हैं कि जोशीमठ में भू-धंसाव एनटीपीसी की सुरंग से हो रहा है। सुरंग में ही गड़बड़ है, जिस कारण जोशीमठ नगर की बर्बादी हो रही है। यह एतिहासिक, सांस्कृतिक, ध‌ार्मिक नगरी अपने अस्तित्व को खो रही है। इसके संरक्षण के लिए आगे आने की जरुरत है। पूरे पैनखंडा की जनता को एकत्रित कर एनटीपीसी के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। एनटीपीसी ही

आपदा प्रभावितों ने मांग उठाई कि एनटीपीसी से परियोजना की लागत से दो गुना अधिक जुर्माना वसूला जाना चाहिए। केंद्र सरकार आपदा राहत, बचाव कार्यों को अपने हाथों में लें और जोशीमठ को बचाने के लिए हाईवे पावर कमेटी गठित करे। संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि एनटीपीसी के खिलाफ तहसील में धरना जारी रहेगा। अब वार्डवार आपदा प्रभावित धरना देंगे।

इस मौके पर भाकपा माले नेता इंद्रेश मैखुरी, संजय उनियाल, प्रकाश नेगी, उमेश भंडारी, रोहित परमार, संतोश पंवार, देवेश कुंवर, लक्षी लाल, भारत बिष्ट, हरेंद्र राणा, नैन सिंह भंडारी, जय प्रकाश भट्ट, प्रदीप डंगवाल, सुभम, संतोष, समीर डिमरी, विवेक पंवार, शशांक सकलानी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!