नृसिंह मंदिर पूरी तरह सुरक्षित: अजेंद्र अजय–

by | Jan 16, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर परिसर और प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण–

जोशमीठः बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोमवार को नृसिंह मंदिर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नृसिंह मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है।

अजेंद्र अजय ने सुबह नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी के खजाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में यदि मंदिर परिसर में भी भू धंसाव होता है तो मंदिर समिति के खजाने को शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की पहले से तैयारी रखें। इसके बाद उन्होंने सुनील, मनोहर बाग, सिंहधार आदि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया।

वेद वेदांग महाविद्यालय में बीकेटीसी की ओर से लगाए राहत शिविर का निरीक्षण किया। बताया कि सोमवार से यहां पर प्रभावितों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। लेकिन कुछ लोग प्रभावितों के बीच जाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं और भ्रांतियां फैला रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजया रावत, अमित सती, नितीश चौहान, पूर्व धर्माधिकारी भुवन उनियाल, समिति के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अवर अभियंता गिरीश रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!