आपदा पर भारी पड़ेगी आस्थाः नृसिंह मंदिर में जोशीमठ रक्षा महायज्ञ आरंभ– 

by | Jan 16, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए होगा ज्योतिर्मठ आपदा बल का गठन– 

जोशीमठ। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में सोमवार से नृसिंह मंदिर परिसर में जोशीमठ रक्षा महायज्ञ आरंभ हो गया है। इस दौरान संतों और आचार्य ब्राह्मणों ने सहस्र चंडी महायज्ञ पाठ ‌कर यज्ञ में आहूतियां दी।

शंकराचार्य ने बताया कि हर विपरीत परिस्थितियों में देवी ही हमारी रक्षा करती है। यह यहायज्ञ 100 दिन तक चलेगा, जिसमें 10 लाख से अधिक मंत्रों की आहूतियां दी जाएंगी। शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद जी महाराज व अन्य संतों ने भी यज्ञ में आहूतियां दी। 

भू-धंसाव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ज्योतिर्मठ आगे आया है। ज्योतिर्मठ ने ज्योतिर्मठ आपदा बल का गठन कर प्रभावित क्षेत्र के 30 युवाओं को बल में शामिल करने की योजना बनाई है। ये युवा प्रभावित परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे,

स्वयं सेवी युवा प्रभावितों को राहत किट भी पहुंचाएंगे। ज्योतिर्मठ के प्रवक्ता बृजेश सती ने बताया कि ज्योतिर्मठ की ओर से इन स्वयं सेवी युवाओं को प्रतिमाह 10-10 हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। यह बल दो माह तक काम करेगा।

ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुंदानंद जी महाराज की देखरेख में आपदा क्षेत्र में राहत का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावितों में साइकेटिक व हाईपर टेंशन की शिकायतें भी बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए यहां एक मनोविज्ञानिक, कॉर्डियोलॉजिस्ट व जनरल फिजिशियन की तैनाती भी की जाएगी।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!