• चमोली
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • रुड़की
  • हरिद्वार
अमर हिमालय
  • कोरोना
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • कोरोना
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
अमर हिमालय
No Result
View All Result
Home आपदा

जोशीमठ आपदा बुलेटिनः 165 भवनों को असुरक्षित जोन में रखा– 

laxmi Purohit by laxmi Purohit
16/01/2023
in आपदा, चमोली
0
होटल माउंट व्यू को डिस्मेंटल करने में लगी टीम-

होटल माउंट व्यू को डिस्मेंटल करने में लगी टीम-

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अब तक 237 परिवारों के 800 सदस्यों को किया गया अस्थाई विस्थापित– 

जोशीमठः नगर क्षेत्र में भू-धंसाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 849 भवन प्रभावित हुए है। जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 165 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा अबतक 237 परिवारों के 800 व्यक्तियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है। 

जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 83 स्थानों में 615 कक्षो का चिह्नीकरण कर लिया गया है। जिसमे 2190 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है।  वहीं नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चयनित किया गया है जिसमे कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा।

राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 396 प्रभावितों को 301.77 लाख रुपये की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है। 

प्रभावितों को अबतक 284 खाद्यान किट, 360 कंबल व 842 लीटर दूध, 55 हीटर/ब्लोवर, 36 डेली यूज किट,   642 अन्य सामग्री का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत राहत शिविरों में रह रहे 637 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में 33 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 व 34 का प्रयोग करते हुए नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1,  4, 5 व 7 के अंतर्गत आने वाले अधिकांश क्षेत्रो को असुरक्षित घोषित करते हुए इन वार्डों को खाली करवाया गया है।

Tags: chamoli
Previous Post

आपदा पर भारी पड़ेगी आस्थाः नृसिंह मंदिर में जोशीमठ रक्षा महायज्ञ आरंभ– 

Next Post

जोशीमठः  पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत–

Next Post
सांकेतिक फोटो-

जोशीमठः  पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत--

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दुर्घटनाः पहाड़ी से अचानक आए बोल्डरों की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत– 
  • सजाः  गैर इरादतन हत्या के मामले में एक व्यक्ति को सात साल की सजा–
  • दो टूकः सभी विभागों में होने वाली नियुक्तियों में हो आरक्षण का पालन– 
  • उत्साहः नंदप्रयाग में भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव का हुआ भव्य अभिनंदन– 
  • आस्थाः फरस्वाण फाट क्षेत्र में भव्य व दिव्य स्वरुप में नजर आएगा जाख देवता मंदिर–

Recent Comments

  • Dr Rajeev Sharma on डॉक्टर बाप-बेटी ने बीमार अस्पताल में फूंक दी जान, मिली राहत–
  • laxmi Purohit on शेरे गढ़वाल- सुदर्शन कठैत नहीं रहे, 76 वर्ष की उम्र में ह्दय गति रुकने से हुआ निधन–
  • laxmi Purohit on
  • Pankaj Kumeri on शेरे गढ़वाल- सुदर्शन कठैत नहीं रहे, 76 वर्ष की उम्र में ह्दय गति रुकने से हुआ निधन–
  • Ritik sharma on
  • About Us
  • Contact us

© 2022 Amar Himalaya. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • कोरोना
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

© 2022 Amar Himalaya. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!