जोखिमः कुहेड़-धारकोट मोटर मार्ग पर जोखिम उठाकर चल रहे वाहन–

by | Jan 19, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

फरस्वाणफाट के 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बनीं दयनीय–

गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के फरस्वाणफाट क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली कुहेड़-मथरपाल-धारकोट सड़क बरसात के बाद से खस्ताहाल बनी हुई है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इसमें सफर करने को मजबूर हैं।

बरसात में यह मोटर मार्ग जर्जर हो गया था। पीएमजीएसवाई ने सडक़ को वाहनों के चलने के लिए खोल तो दिया, लेकिन सड़क की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं, साथ ही पुस्ते टूटे हुए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन को इसके संबंध में सूचित कर चुके हैं, लेकिन सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया।

क्षेत्र पंयायत सदस्य राहुल रावत ने बताया कि गरमथा तोक से ठेली तक सड़क काफी खराब है। यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, पूर्व प्रधान सुरेंद्र रावत, कमला रावत आदि का कहना है कि लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। इस सड़क से कुहेड़, मैठाणा, ठेली, मथरपाल, धारकोट, पलेठी, बैडुला, भौरा सहित अन्य गांव के लोग सफर करते हैं।

वाहन चालक मोहन सिंह, कल्याण सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय पोखरियाल आदि ने बताया कि विभाग ने सड़क को काम चलाने लायक खोला है, लेकिन सुधारीकरण कार्य होने जरूरी हैं। जब सड़क को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से पूछा गया तो विभाग के सहायक अभियंता आशीष चौहान ने बताया कि बरसात में सड़क को भारी नुकसान हुआ था। जिसे फिलहाल वाहनों के चलने लायक बना दिया गया, सुधारीकरण कार्यों के लिए आपदा मद से बजट का इंतजार है। बजट आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!