सिल्ला गांव में साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न– 

by | Jan 22, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

भगवान साणेश्वर महाराज की तपस्थली में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में उमड़े भक्तगण– 

अगस्त्यमुनि। श्री भगवान साणेश्वर महाराज की तपस्थली सिल्ला भट्टकोटी में पिछले एक सप्ताह से चल रहा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान से समापन हो गया है। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे भक्तगणों ने भागवत कथा का श्रवण किया और भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। 

कथावाचक व्यास आचार्य हिमांशुधर सेमवाल ने श्रीमद भागवत के विभिन्न प्रसंगों का व्याख्यान किया। उन्होंने दत्तात्रेय की कथा भी सुनाई, कहा कि कलियुग में धार्मिक कथा, सत्संग आदि के आयोजन से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनुष्यों को सदमार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने गाय और गंगा के संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान कीर्तन मंडली ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्घालुओं को निहाल किया। व्यास जी महाराज ने श्रोताओं को आपस में सदभाव के साथ रहने, सदमार्ग पर चलने, परोपकार के कार्यों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

कथा के मुख्य यजमान जगदंबा प्रसाद भट्ट व सर्वेश्वरानंद भट्ट के साथ ही समस्त भट्ट बंधुओं ने विभिन्न पूजाएं संपन्न की। कथा संपन्न होने के बाद कथावाचक व्यास जी महाराज आचार्य हिमांशुधर सेमवाल की विदाई में सैकड़ों श्रद्घालुजन उमड़ पड़े। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!