राहत व पुनर्वास पर चर्चाः सीएम के विशेष प्रतिनिधि अजेंद्र अजय ने ली समीक्षा बैठक–

by | Jan 23, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

 

पढ़ें जोशीमठ आपदा पर क्या बोले डीएम हिमांशु खुराना, अभी तक के राहत, पुनर्वास कार्यों के बारे में दी जानकारी– 

जोशीमठः  भू-धंसाव से उपजे संकट के बाद जोशीमठ में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि/बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने सोमवार को जोशीमठ नगर पालिका सभागार में अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने राहत कार्यों में लगे सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाए।

मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि/बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा और शीतकालीन पर्यटन हमारे प्रदेश की रीड है। पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड को लेकर पूरे देश में जो वातावरण बना है, उससे हमारे प्रदेश के लोगों की आर्थिकी प्रभावित हो रही है। हम सब को मिलकर इस वातावरण को बदलने की आवश्यकता है। 

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में संचालित राहत एवं पुनर्वास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण अभी तक 863 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 181 भवन असुरक्षित जोन में है। आपदा प्रभावित 275 परिवारों के 925 सदस्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत राहत शिविरों में रूकवाया गया है। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शीतलहर को देखते हुए राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए हीटर, गरम कपडे, कंबल उपलब्ध कराए जा रहे है। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों एवं राहत शिविरों के आसपास 20 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों के तीक्ष्ण एवं पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों, विशेष पुनर्वास पैकेज की अग्रिम धनराशि, सामान ढुलाई व तात्कालिक आवश्यकताओं एकमुश्त विशेष ग्रांट और घरेलू सामग्री क्रय हेतु 552 प्रभावितों क़ो 371.27 लाख की राहत धनराशि वितरित की जा चुकी है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!