चमोलीः बालिकाओं का विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न– 

by | Feb 2, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

इन विद्यालयों की बालिकाओं ने किया प्रशिक्षण में प्रतिभाग, खेल विभाग ने किया प्रशिक्षण आयोजित– 

गोपेश्वरः जूनियर बालिकाओं का 15 दिवसीय ‌विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया है। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जनपद की 75 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें वालीबाॅल, खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेलों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, खेल किट एवं स्पोटर््स ट्रैकशूट प्रदान करते हुए शिविर का समापन किया।
खेल विभाग के तत्वाधान में 19 जनवरी से 02 फरवरी तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स खेल में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के एथलेटिक्स खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बसन्ती फरस्वाण, वालीबाल खेल में शैलेन्द्र पंवार तथा खो-खो व कबड्डी खेल में रमेश पंखोली द्वारा प्रतिभागियों को विशेष तकनीकि प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी जयवीर सिंह रावत द्वारा विभिन्न खेलों से संबधित तकनीकि जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण शिविर में जनपद के 06 विकास खण्डों के 16 शिक्षण संस्थाओं की 75 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जीजीएचएस नैग्वाड की प्रभारी प्रधानाचार्य लता झिक्वांण, खेल विभाग के सीएओ विक्रम सिंह चौधरी, स0प्र0 एथलेटिक्स रश्मि विष्ट, एन0एस0 नेगी, संतोषी चैहान, दिव्या सती कैलखुरा, हेमा नयाल, जगदीश रावत, दीपा देवी, सरिता राय, विक्रम कण्डेरी, उत्तम सिंह, देवेन्द्र सिंह, अनूप नेगी, भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन के0सी0 पंत द्वारा किया गया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!