कृषिः काश्तकारों ने कृषि की आधुनिक तकनीक के बारे में ली जानकारी– 

by | Feb 3, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

काश्तकारों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कृषि विश्व विद्यालय भरसार का किया भ्रमण, लिया प्रशिक्षण–

गोपेश्वरः लाता व तपोवन के काश्तकारों को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग जोशीमठ की ओर से उन्नत कृषि और उद्यानीकरण को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रुद्र हिमालय जन जागृति समिति गोपेश्वर द्वारा काश्तकारों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कृषि विश्व विद्यालय भरसार पौड़ी में उन्नत कृषि पर प्रशिक्षण दिया गया। लाता-तपोवन कैट प्लान से आच्छादित वन पंचायतों से जुड़े काश्तकारों ने कृषि की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर उप वन संरक्षक बीबी मार्तोलिया, रेंजर गौरव नेगी, संस्था के सचिव नितिश नेगी, मोहित कुमेड़ी, नरेश चमोली आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!