आस्थाः फरस्वाण फाट क्षेत्र में भव्य व दिव्य स्वरुप में नजर आएगा जाख देवता मंदिर–

by | Feb 7, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

जाख देवता के नेतृत्व में आयोजित होती है प्रत्येक बारह साल में नंदा राजजात यात्रा–

गोपेश्वरः फरस्वाण फाट क्षेत्र के गांवों के आराध्य देवता जाख मंदिर का निर्माण भव्य और दिव्य स्वरुप नजर आएगा। जनप्रतिनिधियों ने मंदिर के भव्य स्वरुप को लेकर योजना तैयार कर ली है। मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया गया है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। 

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर और जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल ने बताया कि मंदिर को भव्य बनाने के लिए बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी और जिला योजना से चार-चार लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत प्रमुख की निधि से दो लाख, जिला पंचायत से ढाई लाख, ग्राम पंचायत लासी के फंड से दो लाख, क्षेत्र पंचायत लासी-मजोठी द्वारा डेढ़ लाख और मनरेगा से पांच लाख रुपये की धनराशि के प्रपोजल भेजे गए हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय जनता की ओर से दान में दी जाने वाली धनराशि भी मंदिर के जीर्णोद्धार पर खर्च की जाएगी। बताया गया कि मंदिर के जीर्णोद्धार पर 50 लाख रुपये तक खर्च होंगे।

जाख देवता मंदिर पर लासी, हरमनी, रांगतोली, पोल, लस्यारी, मजोठी, नव्वा, सेम डुंगरा, रोपा चल्थर, दुसातगांव, मैठाणा, पलेठी, मेड़ ठेली, नेथोली, सरतोली, भतंग्याला, धारकोट और भौंरा बेडुला गांव का आधिपत्य है। नंदा राजजात यात्रा में जाख देवता यात्रा की अगुवाई करते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत, पूरण फरस्वाण, वीरेंद्र रावत, राजेंद्र ‌सिंह, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!