जोशीमठ आपदा बुलेटिनः प्रभ‌ावितों को बांटी जा रही राहत सामग्री– 

by | Feb 10, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

राहत शिविरों में रह रहे आपदा प्रभावितों की दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्या, 243 परिवारों का किया अस्थाई विस्थापन–

गोपेश्वरः जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव को लेकर जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा की दृष्टिगत जिला प्रशासन वर्तमान में 243 परिवारों के 878 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है। जबकि 53 परिवारों के 117 सदस्य अपने किराए पर रह रहे है। जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या 868 हुई है। इनमें सें 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। जेपी परिसर जोशीमठ में पानी का रिसाव 540 एलपीएम से घटकर 17 एलपीएम पर स्थिर है।

राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक प्रभावितों को 530.30 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। प्रभावितों को अबतक 2637 खाद्यान किट, 3319 कंबल, 164 हीटर व ब्लोवर, 143 डेली यूज किट, 48 जोडी जूते, 150 थर्मल वियर, 175 हाट वाटर वोटल, 700 टोपी, 280 मौजे, 250 शाल, 287 इलेक्ट्रिक केटल एवं 5866 अन्य सामग्री पैकेट का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत राहत शिविरों में रह रहे 1482 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में 128 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और 245 पशु चारा बैग वियरण का किया गया।

शीतलहर को देखते हुए नगरपालिका जोशीमठ क्षेत्र अंतर्गत 20 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे है। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए हीटर भी उपलब्ध कराए गए है। जोशीमठ में सुरक्षा के दृष्टिगत एनडीआरएफ की दो टीमों के 93 जवान तथा एसडीआरएफ की 12 टीमों के 100 जवाना तैनात है।  

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!