आंदोलनः गीरा और बांसा गांव के ग्रामीणों की एक ही मांग, शुरु करो सड़क निर्माण–

by | Feb 13, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

बैरंग लौटे आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीण मांग पर अडिग– 

जोशीमठः करीब 17 किलोमीटर भेंटा-भर्की चक उर्गम सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरु करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे गीरा और बांसा गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को तहसीलदार रवि शाह के नेतृत्व में तहसील की टीम अनशन स्थल पर ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंची।

ग्रामीणों ने मांग रखी कि जिस जगह पर कार्य रोका गया है वहां पर शीघ्र एक संयुक्त निरीक्षण किया जाए। जिसके बाद तुरंत सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। कहा कि सड़क न होने से उन्हें मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क ‌निर्माण कार्य में पीएमजीएसवाई की ओर से देरी की जा रही है।

तहसीलदार ने संयुक्त निरीक्षण पर सहमति जताते हुए ग्रामीणों से आंदोलन स्थगित करने को कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। कई घंटों तक तहसीलदार ग्रामीणों से वार्ता करते रहे, लेकिन बाद में बैरंग लौट गए। 

धरना देने वालों में मनोज, सचिन, राखी देवी, मीना देवी, कमला देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, बिंद्रा देवी, हिमांशु चौहान, चंदन सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!