कार्रवाईः नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने वाला पुलिस गिरफ्त में आया– 

by | Feb 14, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद का है मामला, पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायायल में किया पेश– 

कर्णप्रयागः  दो फरवरी को एक व्यक्ति ने कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिक पुत्री को कण्डारा गांव के मनीष कंडारी ने बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक व मानसिक शोषण किया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत गांव के मनीष कंडारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी/तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों की सहायता से मनीष कंडारी निवासी ग्राम कण्डारा पो0 नैनीसैण तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली उम्र 27 वर्ष को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीना, कास्टेबल दिगपाल सिंह और अमित कुकरेती मौजूद रहे।


पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांव-गांव में चौपाट कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी महिला अपराध थम नहीं रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...
error: Content is protected !!